शिक्षकों के समायोजन पर उठे सवाल, हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में रिट याचिका दायर ।

लखनऊ | 07 जनवरी 2026
इलाहाबाद उच्च न्यायालय लखनऊ पीठ में शिक्षकों के समायोजन से जुड़ी रिट याचिका
इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ में दाखिल रिट याचिका से जुड़ा मामला

उत्तर प्रदेश में शिक्षकों के कथित अवैध समायोजन से जुड़ा मामला अब न्यायालय के समक्ष पहुंच गया है। इस संबंध में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ में एक रिट याचिका दाखिल की गई है। याचिका में याचिकाकर्ता के रूप में मिथिलेश मणि सहित कुल 84 अन्य व्यक्तियों के नाम दर्ज हैं। यह प्रकरण WRITS Civil श्रेणी में सिंगल बेंच के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

मामले में प्रतिवादी के रूप में उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के साथ-साथ बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े कई अधिकारियों को पक्षकार बनाया गया है। इनमें बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव, शिक्षा निदेशक (बेसिक), उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज तथा संबंधित जनपदों के जिला स्तरीय अधिकारी शामिल हैं। प्रकरण को लखनऊ जनपद से संबद्ध दर्शाया गया है।

यह मामला रिट याचिका के रूप में दर्ज किया गया है और फिलहाल किसी भी प्रकार के अंतिम आदेश या निर्णय की जानकारी उपलब्ध नहीं है।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, यह याचिका वरिष्ठ अधिवक्ता एचजीएस परिहार के चैंबर से प्रस्तुत की गई है। मामले की पैरवी अधिवक्ता किर्ति वीर सिंह, अभिषेक सिंह और रवि शंकर सिंह द्वारा की जा रही है। वर्तमान में प्रकरण न्यायिक प्रक्रिया के अंतर्गत विचाराधीन है और आगे की कार्यवाही न्यायालय द्वारा निर्धारित की जाएगी।

📢 शेयर करें:
WhatsApp Channel Follow
Scroll to Top