आवारा कुत्तों के भय से विद्यालय स्तर पर टीम गठित करने का आदेश

छतरपुर, मध्य प्रदेश | 22 जनवरी 2026
छतरपुर के स्कूलों में आवारा कुत्तों को लेकर सुरक्षा निर्देश
छतरपुर जिले के विद्यालयों में छात्रों की सुरक्षा के लिए आवारा कुत्तों के प्रवेश पर रोक को लेकर निर्देश जारी

छतरपुर जिले के विद्यालयों में छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय परिसरों में आवारा कुत्तों के प्रवेश को रोकने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस संबंध में सभी प्राचार्यों और प्रधानाध्यापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

आदेश में कहा गया है कि आवारा कुत्तों के विद्यालय परिसर में प्रवेश से अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के साथ किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने की आशंका बनी रहती है। इसी को देखते हुए विद्यालय स्तर पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

निर्देशों के अनुसार, प्रत्येक विद्यालय में एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी तथा एक टीम का गठन किया जाएगा। गठित टीम नियमित रूप से विद्यालय परिसर की निगरानी करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि किसी भी आवारा कुत्ते का प्रवेश स्कूल परिसर में न हो।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सभी विद्यालय इन निर्देशों का कड़ाई से पालन करेंगे। लापरवाही की स्थिति में संबंधित विद्यालय स्तर पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।

यह आदेश जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा।

📢 शेयर करें:
WhatsApp Channel Follow
Scroll to Top