जनपद बाराबंकी के सतरिख क्षेत्र स्थित कंपोजिट विद्यालय उधवापुर में एक शिक्षिका का शव विद्यालय परिसर के भीतर पाए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शिक्षिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
बताया गया कि शिक्षिका का शव विद्यालय के प्रधानाध्यापक के कक्ष में मिला। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
मृतका की पहचान उषा वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इस घटना के बाद विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद घटना के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।











