CBSE की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के पेपर-2 का आयोजन देशभर के कुल 1803 परीक्षा केंद्रों में निर्धारित था, जिसमें से 1801 केंद्रों पर परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। आधिकारिक सूचना के अनुसार, अधिकांश केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया निर्धारित समय और व्यवस्था के अनुरूप पूरी की गई।
हालांकि, बिहार के वैशाली (हाजीपुर) जिले में स्थित दो परीक्षा केंद्रों— 125016 स्ट. जॉन्स अकादमी, बसमती नगर और 125014 लक्ष्य इंटरनेशनल अकादमी— पर अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी। इन दोनों केंद्रों पर आवंटित अभ्यर्थियों के लिए पुनः परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
संबंधित प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि पुनः परीक्षा की तिथि और अन्य विवरण अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत संपर्क माध्यमों के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही, जिन उम्मीदवारों की परीक्षा प्रभावित हुई है, उन्हें हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया गया है।














