NCERT की कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान पुस्तक पर पूर्ण प्रतिबंध, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद रिकॉल की घोषणा

नई दिल्ली | 27 फरवरी 2026
NCERT द्वारा कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान पुस्तक Exploring Society: India and Beyond को वापस लेने संबंधी जारी मीडिया एडवाइजरी दस्तावेज
NCERT द्वारा जारी मीडिया एडवाइजरी में पुस्तक वापसी और प्रकाशन प्रतिबंध की जानकारी दी गई।

NCERT ने कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक “Exploring Society: India and Beyond, Social Science Grade 8 Part 2” को वापस लेने की घोषणा की है। इस संबंध में जारी मीडिया एडवाइजरी में बताया गया है कि पुस्तक के आगे के प्रकाशन और प्रसार पर रोक लगाई गई है।

एडवाइजरी के अनुसार, जिन व्यक्तियों या संस्थाओं के पास यह पुस्तक या इससे संबंधित सामग्री उपलब्ध है, उनसे इसे जल्द से जल्द NCERT के Department of Education in Social Sciences (DESS) अथवा प्रकाशन प्रभाग, श्री अरविंद मार्ग, नई दिल्ली में लौटाने का अनुरोध किया गया है।

विशेष रूप से पुस्तक के अध्याय “Role of Judiciary in Our Society” से संबंधित किसी भी सामग्री को यदि सोशल मीडिया या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर साझा किया गया है, तो उसे हटाने का अनुरोध भी किया गया है।

सुप्रीम कोर्ट के 26 फरवरी 2026 के आदेश के अनुसार उक्त पुस्तक के आगे के प्रकाशन, प्रिंटिंग या डिजिटल प्रसार पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

मीडिया एडवाइजरी में उल्लेख किया गया है कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत इस पुस्तक पर complete blanket ban लागू किया गया है। आदेश के अनुसार, किसी भी वैकल्पिक शीर्षक या माध्यम से समान सामग्री के प्रकाशन या प्रसार को निर्देशों का उल्लंघन माना जाएगा।

बताया जा रहा है कि पुस्तक के एक अध्याय में न्यायपालिका से जुड़े मुद्दों और चुनौतियों के उल्लेख को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था। इस संदर्भ में सामग्री की प्रकृति और प्रस्तुति पर आपत्ति जताई गई। मामले पर संज्ञान लेते हुए शीर्ष अदालत ने संबंधित प्रकाशन पर रोक लगाने का निर्देश दिया, जिसके बाद NCERT ने पुस्तक को औपचारिक रूप से वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की।

📢 शेयर करें:
WhatsApp Channel Follow
Scroll to Top