NIOS ब्रिज कोर्स के लिए पंजीकरण तिथि बढ़ी

NIOS ब्रिज कोर्स के पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी, 19 जनवरी 2026 तक आवेदन

नोटिफिकेशन संख्या 08/2025 | 6 Months Certificate Course (Bridge)
NIOS Notification 08/2025 Bridge Course Registration Extension

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान(NIOS) ने प्राथमिक शिक्षक शिक्षा (Primary Teacher Education) के अंतर्गत संचालित 6 माह के सर्टिफिकेट कोर्स (ब्रिज) के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाने की घोषणा की है। इस संबंध में संस्थान द्वारा आधिकारिक नोटिफिकेशन संख्या 08/2025 जारी किया गया है।

अधिसूचना में उल्लेख किया गया है कि यह निर्णय पूर्व में जारी नोटिफिकेशन संख्या 07/2025 दिनांक 25.11.2025 के क्रम में लिया गया है। विभिन्न हितधारकों से प्राप्त अनुरोधों पर विचार करते हुए सक्षम प्राधिकारी ने पंजीकरण की समय-सीमा को एक बार के विशेष उपाय के रूप में बढ़ाने की स्वीकृति दी है।

  • यह विस्तार केवल One-Time Measure के रूप में लागू किया गया है।
  • ब्रिज कोर्स के लिए अंतिम पंजीकरण तिथि 19 जनवरी 2026 है।
  • पंजीकरण 19.01.2026 की मध्यरात्रि तक मान्य रहेगा।
  • इसके बाद किसी भी परिस्थिति में कोई और विस्तार नहीं दिया जाएगा।

अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि 19 जनवरी 2026 के बाद किसी भी अभ्यर्थी को पंजीकरण की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी पात्र इन-सर्विस प्राथमिक शिक्षकों को विस्तारित समय-सीमा के भीतर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।

यह अधिसूचना सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति से जारी की गई है तथा संबंधित सभी विभागों, अधिकारियों और संस्थानों को सूचना एवं आवश्यक प्रचार के उद्देश्य से प्रेषित की गई है।

📢 शेयर करें:
WhatsApp Channel Follow
Scroll to Top