रायबरेली में स्थानीय स्तर पर शिक्षकों के विभिन्न संगठनों ने TET (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता को लेकर बैठक आयोजित की। यह बैठक टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (TFI) के बैनर तले आयोजित की गई, जिसमें उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ और उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिला इकाइयों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य वर्तमान व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श करना और आगे की रणनीति पर सहमति बनाना बताया गया।
आयोजकों के अनुसार, बैठक 17.02.2026 को पूर्व माध्यमिक विद्यालय, चक अहमदपुर नजूल में संपन्न हुई और इसकी अध्यक्षता उत्तर प्रदेश जूनियर शिक्षक संघ के जिला संरक्षक श्री समर बहादुर सिंह ने की। बैठक का संचालन जिला संयुक्त मंत्री चंद्रमणि वाजपेयी ने किया। उपस्थित प्रतिनिधियों ने TFI द्वारा घोषित आगामी कार्यक्रमों को संगठित तरीके से आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।
बैठक में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने अपने-अपने वक्तव्य रखे। राजेश शुक्ला (जिला अध्यक्ष, उ.प्र. प्राथमिक शिक्षक संघ) ने सेवा शर्तों से जुड़े विषयों का उल्लेख किया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सरकार लगातार शिक्षकों की सेवा के साथ खिलवाड़ कर रही है। राघवेन्द्र यादव (जिला अध्यक्ष, उ.प्र. जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ) ने स्पष्ट रूप से कहा कि सरकार लगातार शिक्षकों की सेवा के साथ खिलवाड़ कर रही है। श्रीमती सरिता नागेंद्र (जिला अध्यक्ष, उ.प्र. महिला शिक्षक संघ) ने घोषणा की कि शिक्षकों के हितों के लिए किसी भी स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। जिला मंत्री श्री मुकेश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि शिक्षक आक्रोशित है और प्रत्येक शिक्षक संघर्ष के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। ।
बैठक में जिला मंत्री सियाराम सोनकर , मंत्री श्री पन्नालाल , श्री रमेश सोनकर , श्री पंकज द्विवेदी , श्री राजेश यादव , श्री सुधीर सिंह , श्रीमती किरन जहरा , श्रीमती मंजूलता , श्रीमती सुनीता सिंह , श्री नीरज हंस , श्री योगेश सिंह , श्री हरिकेश यादव , श्री सुनील यादव , श्री अनुराग शुक्ला , श्री आकाश त्रिपाठी , श्री दयाशंकर तिवारी , श्री आले मुस्तफा , श्री गौरव यादव , श्री अशोक पाल, श्री उमाशंकर चौधरी , श्री आशीष तिवारी , श्री सुरेश सिंह, श्री अरविंद द्विवेदी , श्री आदित्य पाण्डेय , श्री सुधीर द्विवेदी , डॉ० शशिकांत पांडेय , श्रीमती नीलम पटेल , श्रीमती साधना शर्मा ,श्री शेखर यादव , श्रीमती मंजू शुक्ला सहित अन्य शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि आगे की गतिविधियों के संबंध में समय-समय पर जानकारी साझा की जाएगी।












