इलाहाबाद विश्वविद्यालय से संबद्ध एस.एस. खन्ना गर्त्स डिग्री कॉलेज, प्रयागराज के लिटरेरी क्लब द्वारा महाविद्यालय परिसर में ‘ऐक्यम् 2025–26’ (इंटरकॉलेजिएट लिटरेरी फेस्ट एवं बुक फेयर) का आयोजन किया गया। आयोजन का उद्देश्य छात्राओं में साहित्यिक अभिरुचि विकसित करना और रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहन देना रहा।
कार्यक्रम के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक एवं स्व-रचित कविता प्रतियोगिताएँ हिंदी, संस्कृत, अंग्रेज़ी एवं उर्दू भाषाओं में आयोजित की गईं। छात्राओं ने विभिन्न सामाजिक और साहित्यिक विषयों पर प्रस्तुतियाँ दीं।
आयोजन के दौरान निर्णायक मंडल द्वारा प्रस्तुतियों का मूल्यांकन विषय-वस्तु, भाषा-प्रवाह और प्रस्तुति कौशल के आधार पर किया गया। महाविद्यालय प्रशासन ने आयोजन को शैक्षणिक दृष्टि से उपयोगी बताया।












