नववर्ष 2026 के अवसर पर यूपी पुलिस ने अपनापन, विश्वास और सुरक्षा को लेकर संकल्प दोहराया।

UP Police New Year 2026 Meeting

नववर्ष 2026 के अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण द्वारा दिनांक 01.01.2026 को पुलिस मुख्यालय स्थित गोंड रानी वीरांगना दुर्गावती लाउंज में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक महोदय ने विश्वास व्यक्त किया कि नववर्ष 2026 उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए उपलब्धियों, जनसेवा, संवेदनशील पुलिसिंग तथा नागरिकों के साथ विश्वास को और सुदृढ़ करने वाला सिद्ध होगा।

यह जानकारी उत्तर प्रदेश पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की गई, जिसमें कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें भी प्रकाशित की गईं। पोस्ट के माध्यम से नववर्ष के अवसर पर अपनापन, विश्वास और सुरक्षा को लेकर नए संकल्प का संदेश दिया गया।

नववर्ष 2026 के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से सभी को शुभकामनाएं दी गईं।

UP Police New Year 2026 wishes

📢 शेयर करें:
WhatsApp Channel Follow
Scroll to Top