विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत लखनऊ कैंट विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची से जुड़े दावे और आपत्तियाँ दर्ज कराने के लिए 31 जनवरी 2026 को विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी निर्वाचन विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश में दी गई है।
निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मतदाता सूची का आलेख प्रकाशन 6 जनवरी 2026 को किया जा चुका है। इसके बाद नागरिकों को नाम जोड़ने, विवरण में सुधार कराने या आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया है, जिसकी अंतिम तिथि 6 फरवरी 2026 निर्धारित है।
विशेष कैंप का समय सुबह 09:30 बजे से सायं 05:00 बजे तक रहेगा। इस दौरान मतदाता निर्धारित स्थान पर पहुंचकर आवश्यक फॉर्म भरकर अपनी मतदाता संबंधी समस्याओं का समाधान करा सकते हैं।
निर्वाचन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय का ध्यान रखते हुए विशेष कैंप का लाभ उठाएं, ताकि मतदाता सूची को समय रहते सही और अद्यतन किया जा सके।












