संक्षेप में
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का रायबरेली के बछरावां में स्वागत किया गया। उन्होंने वरिष्ठ विधायक आलम बदी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं से सादगी बनाए रखने की अपील की।
विस्तृत समाचार
रायबरेली। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सी. एल. वर्मा का गुरुवार को सलोन विधानसभा में आयोजित पीडीए बूथ सम्मेलन में जाते समय बछरावां चौराहे पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व बछरावां विधानसभा अध्यक्ष बृजेंद्र कुमार चौधरी ने किया।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आजमगढ़ जिले की निजामाबाद विधानसभा के वरिष्ठ विधायक आलम बदी के निधन से समाजवादी परिवार शोकाकुल है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि इस दुखद अवसर पर सभी लोग सादगी बनाए रखें।
बछरावां आने का दिया भरोसा
प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि वे शीघ्र ही पुनः बछरावां आएंगे और सभी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से विस्तार से मुलाकात करेंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने की बात भी कही।
कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजवादी नेता मेहरबान सिंह यादव, मुनेश्वर पासी, डॉ. अखिलेश पासी, ओमप्रकाश रावत, शकील मंसूरी, देशराज यादव, भानू प्रकाश पटेल, राजू यादव, देवता दीन पासवान, प्रदीप बाजपेई, पूर्व प्रधान मनोज पटेल, सुखबीर सिंह, राजकुमार, बृजेश यादव, यशपाल पटेल, लल्लू राम यादव, राम मनोहर दिवाकर, शैलेंद्र खेरेहनी, राजेश चन्द्रा, वासुदेव यादव, राम बक्श रावत, रमाकांत गुप्ता, प्रमोद पटेल, जयचंद कुशवाहा, रामू अनाड़ी, अरविंद यादव, शिवा विश्वकर्मा, राजकुमार गुप्ता, मोहम्मद रिजवान, रचित पासवान, मोहम्मद फिरदोस, यश बाजपेई, आर्यन मिश्रा, रिंकी भारती, पंकज वर्मा, रामेश्वर यादव, सर्वजीत वर्मा, कनक प्रधान, शुभम पासरी, अमित रावत, पिंटू मिश्रा, सुशील चौरसिया, दिनेश रावत, अल्ला नियाज़ा, अयोध्या प्रसाद आदि सैकड़ों की संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









