महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने बछरावां स्थित सीएससी का किया दौरा, योजनाओं की दी जानकारी
उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने ग्राम सभा शेखपुर समोदा में प्रस्तावित कार्यक्रम से पूर्व बछरावां स्थित सीएससी केंद्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र पर चल रही गतिविधियों की जानकारी ली और उपस्थित लोगों से संवाद किया।
सीएससी पहुंचकर उन्होंने कन्या जन्मोत्सव के तहत केक काटा और बताया कि प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान का फेज-6 संचालित किया जा रहा है। इसके माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक एवं सशक्त बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस तरह के योजनाओं का उद्देश्य समाज में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना है। निरीक्षण के दौरान उपस्थित महिलाओं को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी ।
उपाध्यक्ष ने कन्या सुमंगला योजना का उल्लेख करते हुए बताया कि यह योजना बालिकाओं की शिक्षा और विकास को ध्यान में रखकर चलाई जा रही है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बालिकाओं का समय पर पंजीकरण कराएं, ताकि उन्हें योजना का लाभ मिल सके।
जानकारी के अनुसार, उपाध्यक्ष का ग्राम सभा शेखपुर समोधा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना प्रस्तावित है, जहां वह महिला सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर संबोधित करेंगी।









