रायबरेली जनपद में नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत डलमऊ थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 31 जनवरी 2026 को संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान की गई।
पुलिस टीम ने ब्लॉक के खटिकाना मोहल्ला के पास से सतोष पासवान पुत्र कल्लू, निवासी ग्राम अडना मजरे सराय दिलावर, थाना डलमऊ, जनपद रायबरेली को 1100 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त के पास से एक होंडा एक्टिवा स्कूटी संख्या UP33AR1729 भी बरामद की गई, जिसे मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के अंतर्गत सीज किया गया है।
इस संबंध में थाना डलमऊ पर मु0अ0सं0-032/2026 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है। वर्ष 2021 और 2025 में उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट तथा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं।
इस पूरी कार्रवाई को डलमऊ थाना पुलिस टीम द्वारा अंजाम दिया गया, जिसमें उप निरीक्षक अमरेश द्विवेदी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।








