रायबरेली: मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक से किया विवाह, मंदिर में लिए सात फेरे

रायबरेली: शहर में एक अंतरधार्मिक विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार अमेठी जनपद की रहने वाली रेशमा बानो ने रायबरेली निवासी अभिषेक सोनकर से हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह किया।

बताया गया कि दोनों ने शहर के जेल रोड स्थित एक मंदिर में सात फेरे लेकर विवाह संपन्न किया।

विवाह की सूचना सामने आने के बाद यह मामला स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल इस संबंध में दोनों के पूर्व संबंधों या अन्य व्यक्तिगत विवरणों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

📢 शेयर करें:
WhatsApp Channel Follow
Scroll to Top