अवैध तमंचे के साथ एक युवक गिरफ्तार, गंगाघाट पुलिस की कार्रवाई

उन्नाव | 11 जनवरी 2026
थाना गंगाघाट उन्नाव में अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार अभियुक्त
गंगाघाट थाना परिसर में, अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया अभियुक्त

जनपद उन्नाव में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गंगाघाट पुलिस को कल एक सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद उन्नाव के निर्देशन में की गई।

पुलिस के अनुसार, 10 जनवरी 2026 को थाना गंगाघाट क्षेत्र में नियमित चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियार के साथ मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घोंघी रौतापुर मोड़ के पास बहद ग्राम भिटवा क्षेत्र में घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक अदद तमंचा (315 बोर) तथा दो अदद जिंदा कारतूस (315 बोर) बरामद किए गए। पूछताछ में अभियुक्त की पहचान प्रमोद लोधी पुत्र रमेश लोधी, निवासी ग्राम महदेवना मजरा घोंघी रौतापुर, थाना गंगाघाट, जनपद उन्नाव के रूप में हुई है। अभियुक्त की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई गई है।

बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा संख्या 17/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विनोद सिंह, हेड कांस्टेबल रोहित कुमार, कांस्टेबल कमलेश, कांस्टेबल भोलेंद्र यादव तथा कांस्टेबल राजू मौर्य शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध हथियारों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा।

📢 शेयर करें:
WhatsApp Channel Follow
Scroll to Top