गर्मियों में बिजली व्यवस्था पर सख्ती, बिल वसूली तेज करने के निर्देश

लखनऊ | 26 मार्च 2026
एक तरफ बिजली ट्रांसफार्मर और दूसरी तरफ बैठक कक्ष में अधिकारियों की मीटिंग
बिजली आपूर्ति और बिल वसूली को लेकर समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देश

उ0प्र0 पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने गर्मियों में बिजली आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के साथ-साथ बिजली बिल वसूली को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि व्यवस्था को सख्त रखते हुए उपभोक्ताओं तक बेहतर सेवा पहुंचाई जाए।

बैठक में यह निर्देश दिए गए कि उपभोक्ताओं से संपर्क कर उन्हें उनके बकाया बिजली बिल की जानकारी दी जाए और समय से भुगतान सुनिश्चित कराया जाए। बकाया रहने की स्थिति में बिजली आपूर्ति बाधित होने की संभावना भी जताई गई है।

बिजली बिल वसूली को मिशन मोड में चलाने के निर्देश, बकाया होने पर कनेक्शन कटने की चेतावनी

यह भी कहा गया कि बिजली बिल राहत योजना (OTS) में पंजीकरण कराने के बाद भी जो उपभोक्ता किस्त जमा नहीं कर रहे हैं, उनसे विशेष रूप से संपर्क कर भुगतान सुनिश्चित कराया जाए, ताकि योजना का लाभ प्रभावी बना रहे।

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए निर्देश दिए गए कि यदि बैलेंस खत्म होने से कनेक्शन कट जाता है, तो रिचार्ज के बाद तुरंत कनेक्शन बहाल किया जाए। इससे उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी से बचाया जा सके।

इसके साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उपभोक्ताओं की गलत बिल से संबंधित शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाए और हेल्पलाइन 1912 पर आने वाली शिकायतों की लगातार निगरानी की जाए।

अध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि गर्मियों में ट्रांसफार्मर की स्थिति पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। ट्रांसफार्मर खराब होने पर बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है, इसलिए समय रहते उनकी देखरेख और मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन का उद्देश्य है कि सभी क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति बनी रहे और उपभोक्ताओं को गर्मी के मौसम में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

📢 शेयर करें:
WhatsApp Channel Follow
Scroll to Top