एपस्टीन फाइल्स से जोड़े जाने के दावों पर दलाई लामा कार्यालय का स्पष्टीकरण, प्रेस स्टेटमेंट जारी

धर्मशाला | 8 फरवरी 2026
दलाई लामा कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस स्टेटमेंट का दस्तावेज
दलाई लामा कार्यालय की ओर से जारी आधिकारिक प्रेस स्टेटमेंट।

परम पावन दलाई लामा के कार्यालय ने हाल के दिनों में सामने आई उन मीडिया रिपोर्टों और सोशल मीडिया पोस्टों पर स्पष्टीकरण जारी किया है, जिनमें उन्हें एपस्टीन फाइल्स से जोड़ने की कोशिश की जा रही थी। इस संबंध में 8 फरवरी 2026 को एक आधिकारिक प्रेस स्टेटमेंट जारी किया गया।

बयान में कहा गया है कि कुछ रिपोर्ट और पोस्ट दलाई लामा का नाम अमेरिकी कारोबारी जेफ्री एपस्टीन से जोड़ने का प्रयास कर रही हैं। हालांकि, कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि दलाई लामा कभी भी जेफ्री एपस्टीन से नहीं मिले हैं और न ही उनकी ओर से किसी को उसके साथ किसी भी प्रकार की मुलाकात या बातचीत की अनुमति दी गई है।

आधिकारिक बयान में दलाई लामा और जेफ्री एपस्टीन के बीच किसी भी प्रकार के संपर्क से इनकार किया गया है।

प्रेस स्टेटमेंट के अनुसार, इन दावों को तथ्यहीन बताया गया है और कहा गया है कि इस तरह की सूचनाएं भ्रामक हैं। कार्यालय की ओर से जारी इस बयान का उद्देश्य सार्वजनिक रूप से फैल रही अटकलों पर स्थिति स्पष्ट करना बताया गया है।

📢 शेयर करें:
WhatsApp Channel Follow
Scroll to Top