UPTET 2026 का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 27 मार्च से शुरू

प्रयागराज | 20 मार्च 2026
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा UPTET 2026 का नोटिफिकेशन जारी
UPTET 2026 से संबंधित आधिकारिक विज्ञप्ति जारी

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने UPTET 2026 के लिए संक्षिप्त विज्ञप्ति जारी कर दी है। यह परीक्षा प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) के लिए आयोजित की जाएगी। आयोग के अनुसार विस्तृत विज्ञापन आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है।

आयोग ने इस बार अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए One Time Registration (OTR) व्यवस्था लागू की है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले OTR प्रक्रिया पूर्ण करना अनिवार्य होगा। इसके बाद ही वे UPTET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू होकर 26 अप्रैल 2026 तक चलेगी।

जारी कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन पंजीकरण, आवेदन और शुल्क जमा करने की प्रारंभिक तिथि 27 मार्च 2026 निर्धारित की गई है, जबकि अंतिम तिथि 26 अप्रैल 2026 है। आवेदन पत्र में संशोधन एवं शुल्क समायोजन की अंतिम तिथि 01 मई 2026 तय की गई है।

UPTET 2026 परीक्षा का आयोजन 02, 03 और 04 जुलाई 2026 को प्रस्तावित है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत निर्देशों का सावधानीपूर्वक अध्ययन करें।

📢 शेयर करें:
WhatsApp Channel Follow
Scroll to Top