इलाहाबाद विश्वविद्यालय से संबद्ध एस.एस. खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज में ‘ऐक्यम् 2025–26’ का आयोजन

प्रयागराज | 2 फ़रवरी 2026
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से संबद्ध एस.एस. खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आयोजित ऐक्यम् 2025–26 लिटरेरी फेस्ट
एस.एस. खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज परिसर में आयोजित इंटरकॉलेजिएट लिटरेरी फेस्ट एवं बुक फेयर

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से संबद्ध एस.एस. खन्ना गर्त्स डिग्री कॉलेज, प्रयागराज के लिटरेरी क्लब द्वारा महाविद्यालय परिसर में ‘ऐक्यम् 2025–26’ (इंटरकॉलेजिएट लिटरेरी फेस्ट एवं बुक फेयर) का आयोजन किया गया। आयोजन का उद्देश्य छात्राओं में साहित्यिक अभिरुचि विकसित करना और रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहन देना रहा।

कार्यक्रम के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक एवं स्व-रचित कविता प्रतियोगिताएँ हिंदी, संस्कृत, अंग्रेज़ी एवं उर्दू भाषाओं में आयोजित की गईं। छात्राओं ने विभिन्न सामाजिक और साहित्यिक विषयों पर प्रस्तुतियाँ दीं।

बी.एड. सेमेस्टर–II की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक, स्व-रचित हिंदी कविता एवं स्व-रचित संस्कृत कविता प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

आयोजन के दौरान निर्णायक मंडल द्वारा प्रस्तुतियों का मूल्यांकन विषय-वस्तु, भाषा-प्रवाह और प्रस्तुति कौशल के आधार पर किया गया। महाविद्यालय प्रशासन ने आयोजन को शैक्षणिक दृष्टि से उपयोगी बताया।

📢 शेयर करें:
WhatsApp Channel Follow
Scroll to Top